बहेड़ी: देवरनियाँ के बिहारीपुर इस्तमुरार गांव में दबंगों ने महिला और उसके भाई के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
देवरनियाँ थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर इस्तमुरार निवासी चमेली देवी के मुताबिक 23 जून दिन में करीब डेढ़ बजे जब वो अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी आरोप है कि तभी गांव का ही रहने वाला हरीश गालियां देने लगा और गालियां देने का विरोध करने पर चमेली देवी और उसके भाई राजपाल के साथ आरोपी हरीश व उसके साथी शिब्बा ने लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीट कर दी ।