बहेड़ी: नैनीताल रोड स्थित ईदगाह के सामने डिवाइडर पर लगे खंभे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, वीडियो हुआ वायरल
बहेड़ी के नैनीताल रोड पर ईदगाह के सामने मेन रोड पर रोशनी के लिए डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे में 30 जून देर शाम करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने अग्निशमन यंत्रों से तुरंत प्रभाव से आग पर काबू पाया। इससे करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी मची रही।