बहेड़ी: रिछा रेलवे स्टेशन के पास स्थित ससुराल में महिला के साथ मारपीट, दुपट्टे से फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश, मुकदमा दर्ज
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परतापुर चौधरी निवासी शबाना के मुताबिक उसकी शादी करीब 6 वर्ष पहले देवरनियाँ थाना क्षेत्र के रिछा रेलवे स्टेशन के नजदीक रहने वाले इमरान के साथ हुई थी महिला का आरोप है शादी के कुछ दिन के बाद उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों का बरताव बदलता गया और पति नशे में धुत होकर घर आने लगा और नशा करने को मना करने पर उसकी बुरी तरह पिटाई की।