बहेड़ी: देवरनियाँ के दमखोदा पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश हुए गिरफ्तार
देवरनिया पुलिस ने बीती 29/30 जून की मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे बड़ी कारवाई को अंजाम देते हुए दमखोदा पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जुनैद निवासी मिती डांडी और अरमान निवासी जाम बाजार के रूप में हुई है।