गंगधार: भवानीमंडी में 40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा
भवानीमंडी में 40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किए गए मध्यप्रदेश के तस्कर को न्यायालय में पेश किया गया जिसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। मामले की जांच कर रहे मिश्रोली थानाधिकारी बजरंगलाल मीणा ने बताया कि जिला स्पेशल एवं भवानीमंडी पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर हफीज खान को 40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय में पेश किया गया।