गंगधार: भवानीमंडी के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार की जा रही अघोषित विद्युत कटौती, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भवानीमंडी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में विगत कई दिनों से लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है जिस पर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। गांव सूलियां, गुराड़ी, खेताखेड़ा, सेमलीबख्ता, कोटड़ा ,मोगरा, मोयाखेड़ा में लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है, ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है