गंगधार: गंगधार उपखंड कार्यालय पर भारतीय किसान संघ ने डीएपी खाद उपलब्ध कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन
गंगधार उपखंड कार्यालय पर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया की खरीफ की फसल बुवाई का समय चल रहा है।क्षेत्र में डीएपी खाद्य पर्याप्त मात्रा में नहीं होने के कारण क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तुरंत प्रभाव से डीएपी खाद उपलब्ध कराने, भवानीमंडी मे रिंग पॉइंट बनाने की मांग की गई।