कोचाधामन: भवानीगंज सहित चार सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास, सांसद डॉ. मो. जावेद और विधायक ने किया
कोचाधामन प्रखंड के भवानीगंज सहित अलग अलग गाँव मे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत फेज-3 के तहत चार सड़कों के निर्माण कार्य का किशनगंज के सांसद डॉ. मो. जावेद एवं विधायक मो. इजहार अशफी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समारोहपूर्वक शिलान्यास किया है। इन सड़कों का निर्माण करोड़ों के लागत से होगा।