कोचाधामन प्रखंड के नेशनल हाईवे 327ई सपटिया बिशनपुर चौक में एक साइकिल सवार व्यक्ति और बाइक चालक के बीच टक्कर हो गया जिससे साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लग गया जहां स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ले भेजा गया है।