समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 सितम्बर 2026
जिला प्रशासन बक्सर एवं समाज कल्याण विभाग के दिशा-निर्देशानुसार आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को बुनियाद केन्द्र, बक्सर में दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, बुनियादी केन्द्र के जिला प्रबंधक तथा तकनीकी कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। जिसमें सहायक उपकरणों का भी वितरण किया गया। शिविर के दौरान मौके पर ही 03 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल तथा 02 दिव्यांगजनों को बैशाखी प्रदान कर लाभांवित किया गया।
योजनाओं की विस्तृत जानकारी सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर द्वारा दिव्यांगजनों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
सहायक निदेशक ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस तरह के विशेष शिविरों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 17, 2026