मौत के बाद भी सुकून नहीं! कफन में लिपटे शव को घसीटकर ले गया कर्मी, VIDEO ने मचाया हड़कंप | Buxar
बक्सर में पोस्टमार्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. वीडियो में कफन में लिपटी लाश को उठाने के बजाय घसीटकर पोस्टमार्टम रूम के अंदर ले जाते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है.
बताया जा रहा है कि 31 अगस्त को रेलवे पैदल पुल के पास मिले अज्ञात शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. शव लेकर पहुंचे बिहारी कुमार ने अकेले होने का हवाला देते हुए शव को घसीटकर अंदर पहुंचाया. उसका कहना है कि शव उठाने के लिए कई लोगों की जरूरत होती है, लेकिन वह अकेला था.
मामले में स्वास्थ्य विभाग और जीआरपी के बयान भी अलग-अलग सामने आए हैं. अब सवाल है कि मौत के बाद शव को सम्मानपूर्वक पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाने की जिम्मेदारी किसकी है?
देखिए बक्सर टॉप न्यूज की पूरी रिपोर्ट और वीडियो.
#Buxar #BuxarNews #BiharNews #ViralVideo #Postmortem BuxarTopNews BreakingNews Humanity ViralNews BiharBreaking NewsUpdate BuxarViral
Buxar, Buxar | Sep 17, 2026