समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 सितंबर 2026
आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में किया गया।
कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों यथा स्वच्छता श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालयों की सफाई, स्वच्छता चौपाल, विद्यालय जागरूकता, मानव श्रृंखला आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को अभियान को जन-आंदोलन बनाकर सफल बनाने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बक्सर, जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, जिला समन्वयक एवं जिला सलाहकार CB & IEC, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक ITC मिशन सुनहरा कल / WASH Institute / वाटर ऐड उपस्थित थे।
बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक द्वारा अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 17, 2026