चकरनगर: चंबल पुल से युवक ने नदी में लगाई छलांग, लापता, मोबाइल और आधार कार्ड पुल पर छोड़कर कूदा
चकरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार शाम चंबल नदी के पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। नगलाम चौप गाँव निवासी तेज सिंह दोहरे का 32 वर्षिय बेटा कैलाश दोहरे ने पुल पर अपना मोबाइल फोन और आधार कार्ड छोड़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में तलाश कराई, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।