कटंगी: बकरी पालन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, पशुपालन विभाग के डॉ. अक्षय साहू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
शासन की बकरी पालन योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रुपये की मांग और आवेदन को जानबूझकर लटकाने का गंभीर आरोप सामने आया है। तिरोड़ी तहसील के ग्राम धनकोषा निवासी चार हितग्राहियों ने पशु चिकित्सालय कटंगी में पदस्थ डॉ. अक्षय साहू के विरुद्ध बुधवार 04 नवंबर को थाना प्रभारी कटंगी को लिखित शिकायत सौंपकर उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।