लौरिया के चटकल चौक से गुटखा लदे ट्रक लूट मामले में चालक के बयान पर लौरिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चालक से पूरी आपबीती सुनने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लौरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।