लौरिया थाना क्षेत्र के वृतिटोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां तीनों घायलों का इलाज किया गया। वहीं मामले को लेकर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।