लौरिया थाना क्षेत्र के बेलवा लखनपुर पंचायत के जीरिया गांव में सोमवार को भूमि विवाद में हुई झड़प में चाचा ने अधिवक्ता भतीजा को चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायल भतीजा विशाल कुमार पांडेय को परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखकर बेतिया गवर्नमेंट अस्पताल रेफर कर दिया।