लौरिया: मटियारिया पुल के समीप साले के सगाई में खुशी का इजहार करने जा रहे युवक की सड़क हादसे मे मौत
साले के सगाई में खुशी का इजहार करने जा रहे युवक की सड़क हादसे मे मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों मे मचा चित्कार मचा हुआ है। खुशी का माहौल मातम मे बदल गया है। घटना लौरिया थाना क्षेत्र के मटियरिया पुल के नजदीक की है। मृतक की पहचान पहाड़पुर थाने के दुधियवा ओझा टोला निवासी ठाकुर प्रसाद के पुत्र रविरंजन कुमार के रूप की गई है।