चार दिनों से लापता चौकीदार की संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के बरवा सिकहटीया गांव स्थित हरहा नदी के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।