बलिया में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों एवं संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई, आवागमन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतर्क निगरानी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
प्रशासन का प्रयास है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।
#KartikPurnima #BalliaPolice #DmBallia #Balliakhabar