#कार्तिक #पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर #बलिया में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। #गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने महावीर घाट पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्नान के लिए आने वाले किसी भी श्रद्धालु और दुकानदार को असुविधा नहीं होनी चाहिए। आखिर कार्तिक पूर्णिमा के इस बड़े स्नान पर्व पर सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए पूरे जिले के घाटों पर पुलिस बल तैनात कर सतर्क निगरानी की जा रही है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#KartikPurnima2026 #BalliaPolice #GangaSnan