असरगंज: लखनपुर के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक हुआ जख्मी
असरगंज तारापुर मुख्य मार्ग में लखनपुर के समीप अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से युवक गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं हाईवा चालक ने जख्मी युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया । जहां डॉ मानस श्री ने प्राथमिक चिकित्शक कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया ।