असरगंज: बनारसी बासा गांव में चंदा लेने के विवाद को लेकर टोटो ड्राइवर के साथ हुई मारपीट मामले में दो गिरफ्तार भेजा गया जेल
संबंध में जानकारी देते हुए शामपुर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि बनारसी बासा गांव में ई रिक्शा चालक के साथ हुई मारपीट मामले में ई रिक्शा चालक गोबड्डा गांव निवासी रामखेलावन बिंद के पुत्र रमेश बिंद ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें बनारसी बासा गांव निवासी सोनू कुमार तथा मुनमुन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.