असरगंज: सजुआ गांव के समीप अनियंत्रित बाइक से दो युवक गिरकर जख्मी। पीएचसी असरगंज में किया गया इलाज, रेफर
असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय परिजनों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सजुआ गांव निवासी गुलशन कुमार और परदेशी कुमार बाइक से गिरकर जख्मी हो गए।