असरगंज: भूमि विवाद संबंधित मामले के निपटारे को लेकर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन तीन मामलों का निष्पादन आये दो नए मामला
भूमि विवाद को लेकर थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी उमेश शर्मा एवं थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक के उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी मिथिलेश कुमार मौजूद थे । जनता दरबार में 3मामलों का निष्पादन किया गया एवं दो नए मामले दर्ज किए गए ।