रामानुजगंज: पात्रों को आवास सूची से बाहर करने पर सरपंच-सचिवों के खिलाफ हुई कार्रवाई
वाड्रफनगर मंगलवार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (आवास प्लस 2.0) में मनमानी और नियमों की अनदेखी पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत चैनपुर और मरमा में जांच के दौरान कुल 97 पात्र हितग्राहियों को अनुचित तरीके से आवास सूची से बाहर किए जाने का मामला सामने आया। जांच में चैनपुर के 67 और मरमा के 30 हितग्राही पात्र पाए गए।