टीकमगढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र में कार की फोटो खींचने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, 50 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज
टीकमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन लोगों के साथ 40-50 लोगों ने बेरहमी के साथ मारपीट की।घटना में तीन युवकों को गंभीर चोट आई हैं। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद और 50 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही दूसरे पक्ष की शिकायत पर ध्रुव प्रताप सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।