टीकमगढ़: टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिले अज्ञात महिला के शव का आज जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, नगर पालिका द्वारा किया गया अंतिम संस्कार
आज टीकमगढ़ जिला अस्पताल में एक अज्ञात महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ। बताया गया की 4 दिन पहले टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक महिला का शव मिला था। रेलवे पुलिस द्वारा महिला की शव जिला अस्पताल लाया गया था और पोस्टमार्टम रूम में शव रखवाया गया था।अज्ञात महिला के शव की कोई भी शिनाख्त नहीं हुई,जिसके बाद अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद नगर पालिका द्वारा मृतक महिला का अंतिम संस्कार किया गया है।