टीकमगढ़: मड़िया दोह गाव में एक व्यक्ति को साँप ने डसा,झाँसी ले जाते समय हुई मौत,जिला अस्पताल में हुआ पीएम
मड़िया दोह गाव में घर में सोते समय एक व्यक्ति को साँप ने डसा लिया।परिजन व्यक्ति को बगाज माता झाड़ फूक के बाद जिला अस्पताल लाए।जिला अस्पताल में व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे झाँसी रेफर किया गया और झाँसी जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।आज जिला अस्पताल में व्यक्ति के शव का पीएम हुआ और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं।