टीकमगढ़: मवई गांव में एक व्यक्ति के साथ उसके ही छोटे भाई सहित तीन अन्य लोगों ने की मारपीट,पीड़ित व्यक्ति ने एसपी कार्यालय में दिया आवेदन
मवई गांव निवासी नाथूराम अहिरवार नाम का व्यक्ति टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। व्यक्ति ने जानकारी देते बताया कि दिनांक 25 जून को उसके छोटे भाई भगवान दास ने तीन लोगों के साथ जमीन के विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की थी,जिससे वह घायल हो गया था और जिला अस्पताल में उसका उपचार किया गया है।व्यक्ति का कहना है कि उसने इस संबंध में देहात थाने में शिकायत की थी,लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसी को लेकर पीड़ित व्यक्ति एसपी कार्यालय पहुंचा और कार्यवाही की मांग की।