टीकमगढ़: कुलगुवा गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर चले कुल्हाड़ी-डंडे, 6 लोग हुए घायल
मामला बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगुवा गांव का है जहां पर दो पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कार दी। बताया गया की जमीनीं की विवाद को लेकर दोनों पक्षों की लोगो ने एक दूसरे के साथ कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट की है।घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ से जिला अस्पताल लाया गया,जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि दोनों पक्षों के द्वारा घटना की शिकायत थाने में की गई है और पुलिस में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।