बिंदकी: नाथू खेड़ा गांव में पत्नी से झगड़कर वृद्धि ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के नाथू खेड़ा गांव निवासी महावीर उम्र लगभग 60 वर्ष ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी से झगड़ कर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद हालत गंभीर हुई तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया।