💥 बालाघाट में बैगा बच्चों की मौत का मामला, उमरिया में समाज ने उठाई आवाज
मासूम बच्चों की मौत के मामले को लेकर उमरिया के समस्त बैगा समाज ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने मृत बच्चों के परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा या परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं 10 एकड़ जमीन देने की मांग की है।
इसके साथ ही बैगा बहुल क्षेत्रों में 24×7 स्वास्थ्य सुविधाएं, डॉक्टर-नर्स, दवाइयां, एंबुलेंस, नियमित स्वास्थ्य जांच और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई है।
मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
आप इस मांग को लेकर क्या सोचते हैं? कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं।
#Umaria #UmariaNews #BaigaSamaj #Balaghat #Baiga MadhyaPradesh MPNews BreakingNews UmariaAlert LatestNews TribalNews AdivasiNews NewsUpdate
Bandhogarh, Umaria | Aug 26, 2026