मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विधायक श्री चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर- वधू को आशीर्वाद दिया
उज्जैन 22 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को जिले के नागदा में स्थानीय विधायक डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर वधु को आशीर्वाद दिया उनके सुखद भविष्य एवं सुखद जीवन की कामना की।इसके पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर विधायक एवं उनके परिवार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव का् आत्मीयता के साथ स्वागत सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर विधायक बड़नगर श्री जितेंद्र पण्डया,
विधायक उज्जैन उत्तर श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री राजेश धाकड़ ,श्री संजय अग्रवाल , सुश्री बबीता रघुवंशी पूर्व विधायक मंदसौर, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन,श्री यशपाल सिंह सिसौदिया कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Collector Office Ujjain Ujjain Commissioner