गिरिडीह: बिरसा चौक स्थित एसबीआई एटीएम से फर्जी तरीके से पैसा निकालते एक चोर रंगे हाथों गिरफ्तार
गिरिडीह के बिरसा चौक स्थित एसबीआई एटीएम से सोमवार को 2 बजे फर्जी तरीके से पैसा निकासी करते रंगे हाथों एक चोर धराया।बताया गया पटेल नगर निवासी उमाकांत वाजपेई ने रूपये निकासी के लिए बिरसा चौक स्थित एटीएम में गए थे। इन्होंने अपना पैसे निकालने के लिए एटीएम मशीन में एटीम कार्ड डाला तो पैसे की निकासी नहीं हुई ,जिससे वे बगल में स्थित दूसरी एटीएम में चले गए।