गिरिडीह: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा समेत अन्य विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में सोमवार को 12 बजे मनरेगा समेत अन्य विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा को लेकर एक बैठक की गई। समीक्षा के क्रम में कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करें और लोगों को इसका लाभ दें।