कांके: जनगणना में सरना धर्म कोड का भी हो कॉलम! सीएम ने राष्ट्रपति, पीएम और गवर्नर को लिखा पत्र
Kanke, Ranchi | May 3, 2026 देश में जनगणना 2027 की शुरुआत हो गई. लंबे समय के बाद देश की आबादी की जानकारी सबके सामने आएगी.लेकिन झारखंड में इस जनगणना पर भी पेंच है. क्योंकि जनगणना में कई जानकारी देनी होती है. संबंधित धर्म और जाती की सभी सूचना अधिकारी को फॉर्म में भरना पड़ता है. लेकिन इस कॉलम में सरना धर्म कोड/आदिवासी की कोई जगह नहीं होगी. जिसपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक पत्र लिखा है. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के गवर्नर संतोष गंगवार से जनगणना 2027 में सरना धर्म कोड और आदिवासी कॉलम को जगह देने की मांग की है.