लखीसराय: श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, अशोक धाम रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण।
लखीसराय। आगामी श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने सदर प्रखंड क्षेत्र स्थित अशोक धाम रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया। मंगलवार के दोपहर 12:45 पर निरीक्षण में अन्य कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।