सुजानगढ़: सुजानगढ़ में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, 1 नवंबर को दिल्ली रैली में जुटने का आह्वान
सुजानगढ़। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ के आगामी कार्यक्रमों और दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सुजानगढ़ में बैठक आयोजित हुई।कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक मनोज मेघवाल ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को अधिकाधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली में शामिल होने की अपील की।