9/11 के बाद दूसरी बार लगा ऐसा प्रतिबंध; एयरपोर्ट पर फंसे यात्री ,अमेरिका ने कुछ देर के लिए सभी उड़ानें रोकीं ।
अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरा बार ऐसा हुआ, जब कुछ देर के लिए सभी उड़ाने रोक दी गईं। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) का कहना है कि संचार समस्याओं के कारण लगाए गए राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध को हटाने के बाद विमानों की उड़ानें फिर से शुरू हो सकती हैं।
एफएए ने शुक्रवार दोपहर को देशभर में सभी उड़ानों को रोक दिया था, जिसके कारण सैकड़ों उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। अधिकारियों ने क्षेत्रीय हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों में संचार समस्याओं के कारण उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों का हवाला दिया।
#USAirspace #FlightSuspension #USFlights #AirportAlert #FlightDisruption #BreakingNews #AmericaNews #AirTravel #AirportChaos #9September11 #अमेरिका #उड़ानेंरद्द #एयरपोर्टअलर्ट #ब्रेकिंगन्यूज #यात्रीपरेशान # bjp # congress #aap #Trump
Sadar, Lucknow | Nov 14, 2026