भानपुरा: ढाबला मनोहर में संत रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा, विधायक सिसोदिया भी हुए शामिल
संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भानपुरा मंडल के ग्राम ढाबला मनोहर में कलश पूजन एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया एवं मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया ने सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक सिसोदिया एवं मंडल अध्यक्ष मंगरोलिया ने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया।