लालगंज: लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न, अधिकारियों की अध्यक्षता में 47 प्रार्थना पत्रों में 3 मामलों का निस्तारण हुआ
संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार लालगंज में एडीएम नमामि गंगे विजेता व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर बाद 2:00बजे संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 3 मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।