चित्तौड़गढ़: रमेश ईनाणी हत्याकांड: रमताराम को VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप, भक्ता राम ट्रस्ट भी हो सकता है हत्या का मुख्य कारण
रमेश ईनाणी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमता राम की गिरफ्तारी के साथ ही परिजनों ने रमता राम को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए. हत्या की मुख्य वजह जमीन विवाद के साथ भक्ता राम ट्रस्ट भी प्रमुख वजह हो सकती है.