Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
usr10636900
भरतपुर का यह सारस चौराहा जहां पर.............
Weir, Bharatpur
| Jul 18, 2026
MORE NEWS
देश की सेवा में हुआ चयन तो किया सम्मान........
Weir, Bharatpur | Jul 19, 2026
भरतपुर। नदबई में लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल.......
Weir, Bharatpur | Jul 19, 2026
🔴 RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में चौंकाने वाले आंकड़े 🔴 जयपुर में 3 लाख में से 1.38 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं पहुंचे 🔴 174 परीक्षा केंद्रों पर औसत उपस्थिति सिर्फ 54% रही 🔴 करीब 46% अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी, शिक्षा जगत में बढ़ी चिंता 🔴 विशेषज्ञ बोले- भर्ती प्रक्रिया में देरी और अन्य कारणों से बढ़ी गैर-हाजिरी
Weir, Bharatpur | Jul 19, 2026
भूतौली में 5 साल से कीचड़ की समस्या, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश वैर (भरतपुर)। ग्राम पंचायत भूतौली में पिछले करीब पांच वर्षों से मुख्य रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है और लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह भूतौली ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग आंगनवाड़ी केंद्र से मुख्य डामर सड़क (हेलेना-खेरली गंज मार्ग) तक तथा महेंद्र पाल के घर से हनुमान मंदिर तक कीचड़ के कारण लंबे समय से बदहाल पड़े हैं। इस वजह से ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र में भी कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा युवा नेता रविंद्र सिंह एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे। उनका कहना है कि इससे सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है। विश्वेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रास्तों की मरम्मत कर कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएंगे।
Weir, Bharatpur | Jul 19, 2026
लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक सम्पन्न, TTZ से राहत, उद्योग, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने पर मंथन भरतपुर, 19 जुलाई। लघु उद्योग भारती, भरतपुर की मासिक कार्यकारिणी बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन बंसल की अध्यक्षता में नई मंडी स्थित उनके प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। बैठक में उद्योग, आधारभूत ढांचे, पर्यटन, निवेश और TTZ (ताज ट्रेपेजियम जोन) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य संजय चौधरी, भारत भूषण अग्रवाल, अनुपम सिंह, गिरीश अग्रवाल तथा संगठन के सचिव राहुल बंसल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष मोहन बंसल ने कहा कि भरतपुर के औद्योगिक विकास, नए निवेश, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा तथा शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जिले के विकास के लिए प्रयास करेगा। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य संजय चौधरी ने बताया कि TTZ प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी जारी है, ताकि भरतपुर को कठोर प्रतिबंधों से राहत मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन के कार्यालय एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर के लिए RIICO द्वारा भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रगति पर है। भारत भूषण अग्रवाल ने ब्रज इंडस्ट्रियल एरिया की मुख्य संपर्क सड़क के शीघ्र निर्माण, औद्योगिक क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के समाधान तथा भरतपुर को मथुरा और अलवर से फोरलेन सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग उठाई। अनुपम सिंह ने भरतपुर की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने, श्री बांके बिहारी जी मंदिर, लोहागढ़ दुर्ग और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान सहित प्रमुख स्थलों के प्रचार-प्रसार तथा भरतपुर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। गिरीश अग्रवाल ने कहा कि TTZ प्रतिबंधों के कारण उद्योगों की स्थापना प्रभावित हुई है। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, आईटी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), होटल एवं पर्यटन क्षेत्रों में विशेष निवेश प्रोत्साहन नीति लागू करने की मांग की, जिससे रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा हो सकें। सचिव राहुल बंसल ने बताया कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार को भेजे जाने वाले प्रस्तावों में TTZ मामले में सर्वोच्च न्यायालय के लिए आवश्यक पर्यावरणीय एवं तकनीकी आंकड़े उपलब्ध कराने, मथुरा-अलवर फोरलेन सड़क, धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार, भरतपुर को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने, स्थानीय AQI के आधार पर GRAP लागू करने तथा ब्रज इंडस्ट्रियल एरिया की मुख्य संपर्क सड़क के लंबित डामरीकरण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाले प्रस्ताव में TTZ से प्रभावित भरतपुर के लिए शिक्षा, चिकित्सा, आईटी, AI, होटल एवं पर्यटन क्षेत्र में विशेष निवेश प्रोत्साहन नीति लागू करने तथा खाद्य तेल उद्योग के GST रिफंड को पुनः शुरू कराने के लिए केंद्र सरकार से पहल करने का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदस्यों ने विश्वास जताया कि इन प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई होने से भरतपुर में उद्योग, निवेश, पर्यटन, रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिलेगी। बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संगठन के सचिव राहुल बंसल ने किया।
Weir, Bharatpur | Jul 19, 2026