भूतौली में 5 साल से कीचड़ की समस्या, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश
वैर (भरतपुर)। ग्राम पंचायत भूतौली में पिछले करीब पांच वर्षों से मुख्य रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है और लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह भूतौली ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग आंगनवाड़ी केंद्र से मुख्य डामर सड़क (हेलेना-खेरली गंज मार्ग) तक तथा महेंद्र पाल के घर से हनुमान मंदिर तक कीचड़ के कारण लंबे समय से बदहाल पड़े हैं। इस वजह से ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र में भी कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
भाजपा युवा नेता रविंद्र सिंह एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे। उनका कहना है कि इससे सरकार की छवि भी प्रभावित हो रही है।
विश्वेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रास्तों की मरम्मत कर कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएंगे।
Weir, Bharatpur | Jul 19, 2026