बनखेड़ी: कनक फुटवेयर के सामने दो बुजुर्गों पर 20 हजार की चोरी का आरोप, सीसीटीवी वीडियो वायरल
बनखेड़ी। बनखेड़ी थाना क्षेत्र के मेन चौराहे स्थित कनक फुटवेयर के सामने दो बुजुर्गों द्वारा करीब 20 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ किए जाने का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों बुजुर्ग दुकान के सामने रखे सामान को उठाते हुए दिखाई दे रहे है।