थरथरी: रायपुर कोयल बिगहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल
थरथरी थाना क्षेत्र के रायपुर कोयल बिगहा गांव के समीप मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे अज्ञात वाहन के झटके से 21 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायल युवक सिलाव थाना के करजरा गांव निवासी किशोर राम के 21 वर्षीय पुत्र खुमन्तु कुमार है। घटना के सबन्ध में बताया जाता है कि हिलसा की ओर आ रहा युवक का बाइक रायपुर कोयल बिगहा के वास अज्ञात वाहन से झटका खाकर सड़क किनारे गिर गया।