थरथरी: थरथरी और चंडी में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का हुआ समापन, घाटों पर उमड़ी भीड़
थरथरी व चंडी प्रखंड में चार दिवसीय लोक आस्था का चैती छठ महापर्व के चौथे दिन शुक्रवार की सुबह छह बजे व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया। इस 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद आज व्रतियों ने पारण किया। सुबह पांच बजे से ही छठ घाटों पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सभी ने नेम-निष्ठा के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।