टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग की, 643 वाहनों की जाँच की, 97 चालकों पर चालानी कार्रवाई की
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों को रोकने और यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 643 वाहनों को चेक किया। सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 97 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 36900 का समन शुल्क वसूला।