मवाना: मवाना के पूरी कमालपुर गांव में मकान बनाने के दौरान हुई कहासुनी को लेकर पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
Mawana, Meerut | Nov 15, 2024 शुक्रवार को शाम 5:00 बजे थाने पर तहरीर देते हुए ग्राम कुड़ी कमालपुर निवासी राजीव ने पुलिस को बताया कि वह अपना मकान बना रहा है। इसी दौरान मकान के ढलान को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई और पड़ोसियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर दी । घटना के बाद पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।